भारत के प्रधानमंत्री (Prime Ministers of India)

आज हम Prime Ministers of India के बारे में बात करने वाले है, आज हम जानेंगे की India में कितने Prime Ministers रह चुके है? और उन्होंने कितने साल तक प्रधानमंत्री (Prime Minister) की जगह काम किया?

आपके इन सभी सवालो का जवाब आपको यहाँ पर मिल जायेगा, तो आप इस Post को पढ़ते रहे।

Prime Ministers of India

हमारे देश भारत के अंदर बहुत सारे Prime Ministers रह चुके है, उन सब के बारे में मेने आपको यहाँ दी गई List (सूची) में दिया है –

संख्याप्रधानमंत्रीकार्यकालजन्म – मृत्यु
1.जवाहर लाल नेहरु15 August 1947 – 27 May 1964(1889-1964)
2.गुलजारी लाल नंदा27 May 1964 – 9 June 1964(1898-1998)
3.लाल बहादुर शास्त्री9 June 1964 – 11 jan 1966(1904-1966)
4.गुलजारी लाल नंदा11 jan 1966 – 24 jan 1966(1898-1998)
5.इंदिरा गाँधी24 Jan 1966 – 24 March 1977(1917-1984)
6.मोरारजी देसाई24 March 1977 – 28 July 1979(1896-1995)
7.चौधरी चरण सिंह28 July 1979 – 14 Jan 1980(1902-1987)
8.इंदिरा गाँधी14 Jan 1980 – 31 Oct 1984(1917-1984)
9.राजीव गाँधी31 Oct 1984 – 2 Dec 1989(1944-1991)
10.विस्वनाथ प्रताप सिंह2 Dec 1989 – 10 Nov 1990(1931-2008)
11.चन्द्र शेखर10 Nov 1990 – 21 June 1991(1927-2007)
12.P.V. नरसिंह राव21 June 1991 – 16 May 1996(1921-2004)
13.अटल बिहारी वाजपेई16 May 1996 – 1 June 1996(1924-16 August 2018)
14.H.D. दवे गोवड़ा1 June 1996 – 21 April 1997(Born 1933)
15.इंदर कुमार गुजराल21 April 1997 – 19 Mar 1998(1919-2012)
16.अटल बिहारी वाजपेई19 Mar 1998 – 22 May 2004(1924-16 August 2018)
17.डा. मनमोहन सिंह22 May 2004 – 26 May 2014(Born 1932)
18.नरेन्द्र मोदी26 May 2014 – वर्तमान(Born 1950)

भारत के प्रधानमंत्री (Prime Ministers of India)

भारत में कई प्रधानमंत्री रहे है आज मैं आपको उन सभी के बारे में विशेष बातें बताने वाला हूँ, तो हम भारत के पूर्व और वर्तमान प्रधानमंत्री के बारे में बात करते है।

प. जवाहर लाल नेहरु

देश के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरु भारत की आजादी के लिए गाँधी जी के साथ कंधे से कन्धा मिलकर चले थे और भारत को आजाद करने में भूमिका निभाई थी।

प. जवाहर लाल नेहरु को बच्चो के साथ अधिक स्नेह था इसलिए उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गुलजारी लाल नंदा

देश के दुसरे प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा जी एक ऐसे प्रधानमंत्री है जो दो बार प्रधानमंत्री बने पर अपना कार्यकाल पूरा नही किया और दोनों बार ही वह 20 दिन से कम के लिए ही प्रधानमंत्री बने थे।

इसी के साथ काँग्रेस नेता गुलजारी लाल नंदा जी बहुत ही इमानदार,निष्ठावान और गाँधीवादी विचारधारा वाले नेता थे।

लाल बहादुर शास्त्री

लाल बहादुर शास्त्री जी भारत के तीसरे प्रधानमंत्री थे, इनको छोटे कद के महान नेता भी कहा जाता है। लाल बहादुर शास्त्री जी भारत के किसानो के नेता माने जाते है है इन्होने “जय जवान जय किसान” का नारा भी दिया था।

लाल बहादुर शास्त्री जी के मन में भारत के अन्नदाता(किसानो) के लिए और जवानों के लिए बहुत ही सदभावना थी। जनवरी 1966 में इनका अचानक निधन हो गया।

इंदिरा गाँधी

श्रीमती इंदिरा गाँधी जी काँग्रेस की एक महत्वपूर्ण नेता रही है इनको भारत की “लोह महिला” या आयरन लेडी कहा जाता है।

इनको ख़ामोशी से अपने दुश्मनों को धुल चटाने में महारत हासिल थी।

मोरारजी देसाई

मोरारजी देसाई भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री थे जो भारत की पहली गैर कांग्रेसी सरकार के मुखिया थे। मोरारजी देसाई ने भारत की पहली गैर कांग्रेसी सरकार का नेत्र्तव किया था।

काँग्रेस में रहते समय मोरारजी देसाई के इंदिरा गाँधी से वैचारिक मतभेद हमेश रहते थे। मोरारजी देसाई ने इंदिरा गाँधी को “गूंगी गुडिया” तक कह दिया था।

चौधरी चरण सिंह

चौधरी चरणसिंह जी एक भारत के प्रधानमंत्री कम और गरीबो और किसानो की आवाज ज्यादा थे, चौधरी चरण सिंह स्वय को एक किसान और समाजसेवी मानते थे।

राजीव गाँधी

देश में कंप्यूटर क्रांति लेन वाले श्री मान राजीव गाँधी जी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, ये गाँधी-नेहरु परिवार के तीसरी पीडी के सदस्य थे।

इनको आधुनिक भारत का शिल्पकार कहा जाता है।

विस्वनाथ प्रताप सिंह

उतरप्रदेश के एक किसान के बेटे और छोटे से गाव से आने वाले VP Singh भारत के प्रधानमंत्री बने। राजनीति के अतिरिक्त वे कविता और चित्रकला में भी रूचि रखते थे।

ये उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के वित्त मंत्री भी रह चुके है।

चन्द्र शेखर

श्री मान चन्द्रशेखर जी को राजनीती का चाणक्य कहा जाता है, और इनको इनकी निष्पक्षता के कारण राजनीति का युवा तुर्क कहा जाता है।

P.V. नरसिंह राव

PV नरसिंह राव एक ऐसे नेता थे जो कई भाषाओ का ज्ञान रखते थे, और ये थिएटर,सिनेमा, और संगीत को बहुत पसंद करते थे।

इन्होने शुरू से ही भारतीय संस्कृति में बहुत रूचि दिखाई थी और इन्होने तेलगु और hindi में बहुत सी कविताये लिखी है।

अटल बिहारी वाजपेई

अटल बिहारी वाजपेई जी एक बहुत अच्छे कवि के साथ साथ अच्छे राजनेता भी थे, इनको कवि होना विरासत में मिला था इनके पिता जी भी बृज भाषा और hindi के कवि थे।

अटल जी में अपने राजनितिक जीवन की शुरुआत पत्रकार के रूप में की थी। और ये अपने शिक्षा के समय से ही राजनीति में रूचि रखते थे।

H.D. दवे गोवड़ा

दवे गोवड़ा की राजनीति में रूचि और निचले वर्ग में पहुच के कारण राजनीति में बहुत सुविधा मिली। मन जाता है की यह अपनी किस्मत के कारन प्रधानमंत्री बने थे।

यह केवल एक साल तक ही प्रधान मंत्री रहे।

इंदर कुमार गुजराल

इन्द्र कुमार गुजराल को राजनीति का भद्र पुरुष कहा जाता है। गुजराल नारी निकेतन न्यास एवं जालंधर के एएन गुजराल मेमोरियल स्कूल के अध्यक्ष, भारत-पाक मैत्री संस्था के अध्यक्ष, दिल्ली कला थिएटर के संस्थापक एवं अध्यक्ष, लोक कल्याण समिति के उपाध्यक्ष थे।

डा. मनमोहन सिंह

डा. मनमोहन सिंह एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जो प्रधानमंत्री पद की सपथ लेते समय ससंद के सदस्य नही थे, यह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री है, इन्होने भारत को बहुत बड़े आर्थिक संकट से निकला था।

डा. मनमोहन सिंह अपनी कर्मठता, नमर्ता और कार्य के प्रति निष्ठा के लिए प्रसिद्ध हैं।

नरेंद्र मोदी

श्री मान नरेंद्र मोदी जी भाजपा से जुड़ने से पहले लम्बे समय तक रास्ट्रीय सेवासंघ के पर्चारक के रूप में जाने जाते थे। और वे गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके है और वह कड़े फेसले लेने में बहुत ही माहिर रहे है।

भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद इन्होने पाकिस्तान पर दो बार सर्जिकल स्ट्राइक करवा दी है, इन्होने पाकिस्तान (भारत पर छोरी छुपे हमला करने वाले) को मुहतोड़ जवाब दिया है।

श्री मान नरेंद्र मोदी जी ने राम मंदिर का मुद्दा उठाया और 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर की नीव रखी है।

आज तक भारत में 15 प्रधानमंत्री (Prime Ministers of India) आये है परन्तु श्री मान नरेंद्र मोदी जी मेरे को भारत के लिए सबसे अच्छे प्रधानमंत्री लगते है।

Conclusion

यहां पर आपको भारत के सभी प्रधानमंत्री जो 1947 में देश आजाद होने के बाद आज तक बने हैं उन सभी के नाम तथा उनकी जन्म तिथि और मृत्यु दिनांक दी गई है।

हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था तथा उसके पश्चात हमारे सबसे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु थे तथा उनके बाद देश में कुल 14 प्रधानमंत्री और बने जिनके बारे में यहां list दी गई है।

Leave a Comment